भारत

बेमौसम बारिश से किसानों पर संकट, गेहूं की फसल को भारी नुकसान

jantaserishta.com
8 April 2026 1:48 PM IST
बेमौसम बारिश से किसानों पर संकट, गेहूं की फसल को भारी नुकसान
x
देश के कई हिस्सों में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.
चंडीगढ़/अमेठी: देश के कई हिस्सों में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर रबी की मुख्य फसल गेहूं को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर के खरड़ इलाके में हालात बेहद खराब हैं। यहां लगातार हो रही बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। एक किसान ने आईएएनएस से बताया कि उसकी 10 से 12 एकड़ जमीन प्रभावित हुई है और अगर अगले 2 से 4 दिनों तक बारिश जारी रही, तो नुकसान और बढ़ सकता है। खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।
वहीं, संगरूर के एक किसान ने बताया कि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण करीब 70 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने जमीन लीज पर ली है, उनके लिए यह स्थिति और भी मुश्किल है, क्योंकि उन्हें जमीन का किराया भी देना है। फसल बर्बाद होने से नुकसान बढ़ गया है और किसानों पर कर्ज का बोझ भी बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
बरनाला में भी ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान हरदीप सिंह ने कहा, "बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।" वहीं, किसान लखबीर सिंह ने भी बताया कि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और हालात बेहद चिंताजनक हैं।
उत्तर प्रदेश के अमेठी में भी बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तबाही मचा दी है। यहां खड़ी फसलें जमीन पर गिर गई हैं और कटी हुई फसल भी पानी में भीगकर खराब हो गई है। एक किसान ने बताया, "मेरी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, साथ ही सरसों की फसल भी नष्ट हो गई है।"
एक अन्य किसान ने कहा कि नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है, सारी फसलें पानी में गिरकर खराब हो गई हैं। उन्होंने सरकार से मदद की अपील करते हुए कहा कि अगर सरकार से कुछ सहायता मिल जाए, तो किसानों को राहत मिल सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story