भारत

बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 10 मजदूरों को कुचला, 5 की मौत

jantaserishta.com
2 Oct 2023 3:46 PM IST
बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 10 मजदूरों को कुचला, 5 की मौत
x
चालक मौके से भाग गया।
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा में नांदुरा-मलकापुर राज्य राजमार्ग पर एक भयानक दुर्घटना में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 10 मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई। मलकापुर के एसडीपीओ देवराम गवली ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई, जब सेब की खेप से लदा एक ट्रक हाइवे से उतरकर सड़क मरम्मत कार्यों में लगे 10 श्रमिकों पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि चालक मौके से भाग गया।
एसडीपीओ देवराम गवली ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को बताया कि पीड़ित मुख्य सड़क से काफी दूर थे और ऐसा लग रहा था कि ट्रक रास्ता भटक गया था, जिससे यह त्रासदी हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई होगी। उसने ट्रक छोड़ दिया। फिलहाल वह फरार है और हमने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इस भीषण हादसे में पांच श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है, और उन्हें पास के चोपडे अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान अभिषेक आर. जांभेकर (18), प्रकाश बी. जांभेकर (26), पंकज टी. जांभेकर (25) के रुप में की गई है। एसडीपीओ गवली ने कहा मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story