भारत

मंदिर में कुत्तों के साथ घुसे अराजक तत्वों ने काटा हंगामा, VIDEO

jantaserishta.com
8 Sept 2024 9:18 AM IST
मंदिर में कुत्तों के साथ घुसे अराजक तत्वों ने काटा हंगामा, VIDEO
x
चालान कटा.
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित जागेश्वर मंदिर में शुक्रवार की शाम कुछ अराजक तत्वों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा है।
शुक्रवार शाम उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित जागेश्वर मंदिर में उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब कुछ उपद्रवी अपने साथ दो कुत्ते लेकर आए थे। मंदिर में भगवान के दर्शन का समय खत्म होने के बाद भी बंग गेट को फांदकर इन लोगों ने अनाधिकृत रूप से परिसर में प्रवेश किया। उपद्रव मचाने वालों की संख्या पांच थी, जिसमें दो पुरुष और तीन महिलाएं थी। उनके साथ दो पालतू कुत्ते भी थे। महिला खुद को भगवान शिव बताकर हल्ला काट रही थी। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी का चालान काटा है।
इस पूरे मामले को लेकर जागेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी हेमंत भट्ट ने बताया कि नियम के अनुसार मंदिर में सायं आरती के बाद प्रवेश वर्जित है। शुक्रवार को कुछ श्रद्धालु मंदिर में आरती के बाद पहुंचे थे। उन्होंने अपने साथ दो कुत्ते भी लाए थे। उन लोगों ने मंदिर का गेट फंदकर मंदिर परिसर में प्रवेश कर उत्पात मचाया और सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और गाली-गलौज की। इस दौरान उनलोगों ने सड़क पर मौजूद दुकानों के सामान भी सड़कों पर बिखेर दिया। पूरे मामले की निंदा करते हुए पुजारी ने उपद्रवियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
बता दें कि पूरी घटना जागेश्वर मंदिर में शुक्रवार को घटित हुई है। यहां पर आरती के बाद मंदिर का गेट बंद हो जाने की परंपरा है। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी, कुत्तों के साथ मंदिर परिसर पहुंची। उन्होंने गेट पर चढ़कर मंदिर परिसर में अनाधिकृत प्रवेश किया और जमकर हंगामा काटा।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार, अनाधिकृत रूप से मंदिर में प्रवेश करने वालों की संख्या पांच थी, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। उन्होंने विरोध करने पर सुरक्षाकर्मी को भी पीटा। खास बात ये रही कि महिला अपने आप को भगवान शिव का रूप बता रही थी और मंदिर परिसर के लोगों को श्राप देने लगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story