भारत

अभूतपूर्व स्वागत! लोगों ने असली हीरो को किया सलाम, भारतीय सेना के जवान के लिए जमीन पर बिछा दी हथेलियां, देखें वीडियो

jantaserishta.com
7 Feb 2021 9:40 AM IST
अभूतपूर्व स्वागत! लोगों ने असली हीरो को किया सलाम, भारतीय सेना के जवान के लिए जमीन पर बिछा दी हथेलियां, देखें वीडियो
x
गृह प्रवेश के साथ-साथ लोगों ने डीजे और ढोल-नगाड़े पर नाचते-गाते हुए पूर्व सैनिक को घोड़े पर बिठाकर नगर का भ्रमण भी करवाया.

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में भारतीय सेना से 21 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद लौटे सैनिक का नगरवासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया. लोगों ने सैनिक के स्वागत के लिए अपनी हथेलियां जमीन पर बिछा दीं. गृह प्रवेश के साथ-साथ लोगों ने डीजे और ढोल-नगाड़े पर नाचते-गाते हुए पूर्व सैनिक को घोड़े पर बिठाकर नगर का भ्रमण भी करवाया.

दरअसल, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी के रहने वाले निर्भय सिंह चौहान देश सेवा के रूप में सेना में अपने 21 साल की सर्विस पूरी कर अपने नगर ठीकरी पहुंचे थे. जिस वजह से नगरवासियों ने उनके स्वागत के लिए अपनी हथेलियां जमीन पर बिछा दीं. लोगों ने सैनिक का ऐसा अभूतपूर्व स्वागत किया जिसका हर कोई कायल हो गया.


गांव के लोगों ने और परिजनों ने गोपी विहार कॉलोनी से सार्थक नगर तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की स्वागत यात्रा ढोल और डीजे के साथ निकाली. इसमें निर्भय सिंह घोड़े पर बैठे हुए थे. लोग डीजे पर बज रहे देशभक्ति के तरानों की धुनों पर नाच कर और हाथों में तिरंगा लहरा कर मातृभूमि के प्रति प्रेम प्रदर्शित कर रहे थे. इतना ही नहीं जब सैनिक अपने घर पर पहुंचे तो लोगों ने अपनी हथेलियां बिछा दीं.
सेना में हेड कांस्टेबल रहे निर्भय सिंह का कहना है कि इस सम्मान की मैंने कल्पना नहीं की थी. लोगों ने अपनी हथेलियों पर मेरे कदम रखकर मुझे घर के अंदर प्रवेश कराया. यह मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है और मैं इसका बहुत आभारी हूं.
निर्भय सिंह का कहना है कि जिस तरह मेरा स्वागत हुआ है मुझे बहुत अच्छा लगा. अब मैं अपने उम्र के तीसरे पड़ाव में हूं, अगर मुझे मौका मिला तो मैं समाज सेवा जरूर करूंगा. दिल में मेरे हमेशा देश सेवा रही है. इसी उद्देश्य से समाज सेवा भी करूंगा, मातृभूमि की सेवा भी करूंगा. मेरी यही इच्छा है कि मुझे सेवा का मौका मिले और मै सेवा करूं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story