भारत

5 साल के मासूम के साथ किया अप्राकृतिक सेक्स, FIR दर्ज

Shantanu Roy
2 Feb 2025 6:19 PM GMT
5 साल के मासूम के साथ किया अप्राकृतिक सेक्स, FIR दर्ज
x
बड़ी खबर
Vaishali. वैशाली। वैशाली में 5 साल के मासूम के साथ हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में 3 दिन बाद परिजन ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है, आरोपी के परिवार की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है। दरअसल, 29 जनवरी की दोपहर 3 बजे एक 20 साल के युवक ने 5 साल के मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्चा अपनी मां के लिए पानी लेकर जा रहा था, जो चौर में बकरी चरा रही थी। आरोपी कुंदन कुमार ने बच्चे को जबरन पकड़कर सरसों के खेत में ले गया। मुंह दबाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।


घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। पीड़ित को पहले महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में आरोपी के परिवार का रवैया भी चिंताजनक है। वे न केवल इस जघन्य अपराध में सहयोग कर रहे हैं, बल्कि पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस से मुख्य आरोपी कुंदन कुमार के साथ-साथ उसके पिता धर्मनाथ राय और मां प्रमिला देवी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story