भारत

नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Rani Sahu
30 March 2022 11:29 AM GMT
नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ केस दर्ज
x
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने तीन अन्य नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सबनीगर मोहल्ले में रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने अपने चाचा के साथ आकर इस बात की रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके ही मोहल्ले में ही रहने वाले तीन अन्य नाबालिक लड़कों ने उसे डरा धमकाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी पहले भी फरियादी के साथ इस तरह का दुष्कर्म कर चुके हैं।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पीड़ित के परिवारवालों का कहना है कि आरोपियों ने लगातार कई बार बच्चे के साथ दुष्कर्म किया है और उसे डराते धमकाते रहे भी रहे हैं। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेते हुए पॉक्सो ऐक्ट एवं अप्राकृतिक दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta