भारत
रेप पीड़िता की बहन ने सुरक्षा को खतरे का लगाया आरोप, कहा- घर की रेकी हुई...पूर्व भाजपा विधायक के आदमी थे...
jantaserishta.com
5 Sept 2023 3:24 PM IST

x
DEMO PIC
सीसीटीवी फुटेज जारी किया है.
उन्नाव (एजेंसी): उन्नाव बलात्कार पीड़िता के परिवार ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दो नकाबपोश लोगों को 2 सितंबर की रात उनके दिल्ली स्थित घर की रेकी करते देखा गया था। पीड़िता की बहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया और आरोप लगाया कि वे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आदमी थे, जो उन्नाव बलात्कार मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।
पीड़िता की बहन ने यह भी कहा कि हमने दिल्ली पुलिस को घटना के बारे में सूचित कर दिया है। मैंने वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। दिल्ली में रहने वाले परिवार के सदस्य डरे हुए हैं।रिपोर्ट के अनुसार, यह घर पीड़िता के चाचा का है, जो अलग-अलग मामलों में जेल में हैं। लेकिन सुरक्षा कारणों से पीड़ित परिवार 2018 से इसी घर में रह रहा है।
पीड़िता की बहन ने कहा कि नकाबपोश लोग एक कार में आए थे। वे सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ जवानों से भी नहीं डरते दिखाई दिए। वे लोग आसानी से इधर-उधर घूमे और चले गए। हमें यकीन है कि सेंगर द्वारा कुछ साजिश रची जा रही है, जो हाल ही में अपनी बेटी की शादी के लिए पैरोल पर बाहर आया था। ज्ञात हो कि उन्नाव रेप केस साल 2017 में हुआ था, जिसमें सेंगर मुख्य आरोपी था। मामले ने तब गंभीर मोड़ ले लिया जब कथित तौर पर सेंगर के भाई ने पीड़िता के पिता को पुलिस हिरासत में पीट-पीटकर मार डाला। सेंगर को इस मामले में दोषी ठहराया गया है और फिलहाल वह दिल्ली की जेल में बंद हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





