
x
कुरुक्षेत्र (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह अपना काम बहुत कुछ वैसा ही कर रहे हैं, जैसा कि पवित्र पुस्तक भगवद गीता में बताया गया है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के विपरीत 'तपस्या' कर रही है, जो लोगों को उनकी पूजा करने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।
एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि उन्होंने खुद को बदल लिया है और दूसरे उनके बारे में जो कहते ह,ैं उससे प्रभावित नहीं होते। मेरे बारे में जो कुछ भी कहा जाता है, चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, मुझे प्रभावित नहीं करता और मैं अपना काम कर रहा हूं।'
उन्होंने कहा, जब अर्जुन ने मछली की आंख में निशाना साधा तो उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आगे क्या करेंगे, गीता में भी कहा गया है कि बस अपना काम करो।
उन्होंने कहा कि यात्रा भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ है और यह राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने के लिए है।
उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, 'बीजेपी जबरदस्ती लोगों पर अपनी पूजा थोप रही है, इसलिए प्रधानमंत्री किसी से बातचीत करने नहीं आते। कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, इसलिए कांग्रेस का सिंबल हथेली है जो शंकर की 'अभयमुद्रा' है।
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रही है। यह जनवरी में पंजाब और हिमाचल प्रदेश से होते हुए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





