भारत

अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति और तीन बच्चे घायल

Rani Sahu
22 Feb 2022 4:06 PM GMT
अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति और तीन बच्चे घायल
x
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अज्ञात वाहन से कार की टक्कर के चलते एक महिला की मौत हो गई

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अज्ञात वाहन से कार की टक्कर के चलते एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और उसके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा उज्जैन के इंगोरिया थाना क्षेत्र में हुआ।

घायलों का इलाज
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बडनगर रोड के खरसौद खुर्द के पास सडक किनारे एक कार दुर्घटना की पुलिस को सुबह जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। यहां अफरीना (32) की मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल अफरीना के पति और तीन बच्चों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
यूपी से जा रहे थे गुजरात
पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद यह कार पलट गई थी। जानकारी के मुताबिक कार में सवार यह यह परिवार उत्तर प्रदेश से गुजरात के अलंकलेश्वर जा रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Next Story