भारत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

jantaserishta.com
24 May 2023 11:53 PM IST
अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
x

केशवाही: जिले के केशवाही क्षेत्र में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक में सवार तीन लोग में से दो की मौके पर ही मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है, जिसे अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

केशवाही क्षेत्र के पथरिया तिराहे के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। चौकी प्रभारी केशवाही आशीष झारिया ने बताया है कि बाइक में सवार रेवालाल (28) राममिलन (35)की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही 108 में तैनात ईएमटी अजय मिश्रा एवं पायलट संजू साकेत घटनास्थल पहुंचे और घायल मंगल सिंह को 108 के माध्यम से अनूपपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां मंगल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही घटनास्थल टीम पहुंची है। बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे मौके पर दो लोगों की मौत हो गई है, एक गंभीर घायल है। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story