भारत

अज्ञात व्यक्ति ने युवती पर फेंका तेजाब, बाल-बाल बच गई पीड़िता

Nil dhankar
18 Sept 2021 8:30 PM IST
अज्ञात व्यक्ति ने युवती पर फेंका तेजाब, बाल-बाल बच गई पीड़िता
x

DEMO PIC 

जांच जारी

उत्तराखंड। चंपावत के टनकपुर में एक युवती पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। पीड़ित परिवार ने एसिड अटैक का अंदेशा जताते हुए कोतवाली पुलिस से मौखिक शिकायत की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस युवती को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। जानकारी के मुताबिक, टनकपुर निवासी एक परिवार ने पुलिस से की मौखिक शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी पर दो दिन पहले रात के समय तेजाब फेंका गया।

बताया कि तेजाब की कुछ मात्रा युवती के कपड़ों में पड़ी, जिससे कपड़े झुलस गए। आरोप है कि कुछ समय पहले भी अज्ञात शख्स ने इस युवती को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि यह शख्स इस युवती को नुकसान क्यों पहुंचाना चाह रहा है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है सिर्फ मौखिक शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि कुछ समय पहले इस युवती पर हमले की कोशिश में तेजाब की कुछ मात्रा वॉशिंग मशीन पर पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के एक परिवार ने अपने यहां की एक युवती पर तेजाब से हमले का अंदेशा जताया है। हालांकि उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी है सिर्फ मौखिक शिकायत की है। इस परिवार ने पुलिस सुरक्षा भी मांगी है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी हो सकता है कि मामला कुछ और हो।

जसवीर सिंह चौहान, थाना प्रभारी, टनकपुर

Next Story