भारत

ठेकेदार को अज्ञात शख्स ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
19 Feb 2023 3:33 PM GMT
ठेकेदार को अज्ञात शख्स ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर
रोहतास। रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के नकटौली गांव के समीप निर्माणधीन पैक्स गोदाम के पास रविवार को चली गोली में ठेकेदार घायल हो गया। घायल का इलाज बिक्रमगंज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नकटौली गांव के पास गिधा पैक्स गोदाम बन रहा है। यहां आज निर्मार्ण्रधीन गोदाम निवासी विजय यादव के 22 वर्षीय पुत्र डब्लू कुमार को किसी ने गोली मार दिया, जो उसके गर्दन पर लगी है। बताते हैं कि उस समय पर तीन लोग थे, दो अन्य ने गोली मारने वालों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। लोगों ने घायल को पीएचसी, दावथ ले गए। यहां से उसे रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि धायल को बिक्रमगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी के कारणों का पता चनही चल सका है। ठेकेदार द्वारा अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। एसडीपीओ शशिभूषण सिंह ने बताया कि गीधा निवासी 22 वर्षीय डब्लू नामक युवक को गोली लगी है। जख्मी के बयान से कुछ मामले में संदिग्ध लग रहा है। जख्मी युवक गोदाम में निर्माण सामग्री के चोरी की बात कर रहा है, लेकिन मामला संदिग्ध है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष संजीव कुमार और इंस्पेक्टर देवराज राय घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिए हैं।
Next Story