भारत

एयरपोर्ट पर शख्स ने भेजी बम की धमकी, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
2 Jan 2023 12:30 PM IST
एयरपोर्ट पर शख्स ने भेजी बम की धमकी,  फिर जो हुआ...
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर साल 2022 के आखिरी दिन अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बम की धमकी के संबंध में कई संदेश आए, लेकिन वे झूठे निकले। 31 दिसंबर, 2022 को सुबह 8.39 से 10.40 बजे तक आए संदेशों के बाद हवाई अड्डे के अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया और कथित खाते की निगरानी की गई।
हालांकि सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर आखिरी मैसेज में अज्ञात शख्स ने लिखा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं माफी चाहता हूं।'
इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दिल्ली हवाई अड्डे के सोशल मीडिया खातों को संभालने वाले शख्स ने कहा कि उसकी शिफ्ट सुबह 8 बजे शुरू होती है और 31 दिसंबर को उसने देखा कि आईजीआई के आधिकारिक हैंडल पर एक ट्विटर अकाउंट से कई संदेश आए थे।
प्राथमिकी में कहा गया है, यह संदेश दिल्ली हवाईअड्डे पर बम की धमकी से संबंधित थे।
शिकायतकर्ता ने उक्त ट्विटर अकाउंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की, क्योंकि इससे हवाई अड्डे पर हंगामा और सार्वजनिक उपद्रव की स्थिति पैदा हो गई थी।
दिल्ली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story