भारत

बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 3 लोगों पर चलायी गोली, मौके पर मछली कारोबारी की मौत

jantaserishta.com
27 Sept 2021 8:59 PM IST
बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 3 लोगों पर चलायी गोली, मौके पर मछली कारोबारी की मौत
x
बड़ी खबर

आरा. बिहार के भोजपुर जिले के आरा में अपराधियों के मन में कानून का भय नहीं रह गया है. सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े यहां एक मछली व्यवसायी समेत तीन लोगों को गोली मार दी. इस हमले में मछली कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये. घायलों को शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक किसान बिंद, मुन्ना यादव और विनोद ठेकेदार कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत बीरमपुर (कृतपुरा) गांव में विनोद ठेकेदार के साइट पर गए थे. यहां से वो तीनों मोटरसाइकिल से मछली लेने बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर घाट पर गए थे. जब वो मछली लेकर वापस घर लौट रहे थे तभी बिराहिमपुर करजा गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार लगभग आधा दर्जन अपराधी वहां आ धमके और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में किसान बिंद की गोली लगने से मौत हो गई. जबकि विनोद ठेकेदार और मुन्ना यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों को फौरन शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इलाज के बाद इनकी हालत स्थिर है.
वारदात की सूचना मिलने पर बड़हरा थाना इंचार्ज मनीष कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां का मुआयना किया. ASP हिमांशु ने बताया कि मोटरसाइकिल से तीन लोग जा रहे थे. उस दरम्यान अपराधियों द्वारा उन पर फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई, दूसरे के पीठ में गोली लगी है. उन्होंने कहा कि घटना के बारे कुछ अभी क्लियर नहीं हो पाया है. घायल शख्स के द्वारा बताया गया है कि मछली के विवाद को लेकर गोली मारी गयी है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गयी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story