भारत

अज्ञात बदमाशों ने सरपंच पर की Firing, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
1 July 2024 3:59 PM GMT
अज्ञात बदमाशों ने सरपंच पर की Firing, मचा हड़कंप
x
जांच में जुटी पुलिस
Datia. दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया Datia जिले में सरपंच पर फायरिंग Firing on Sarpanch कर दी। बदमाशों ने सरपंच की कार Car पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलीबारी में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह पूरी घटना धीरपुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को छिकाऊ गांव के पास बदमासों ने धनौटी सरपंच रामू गुर्जर
पर फायरिंग कर दी।

सरपंच रामू गुर्जर अपनी कार से कही जा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी से सरपंच की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि फायरिंग में सरपंच को गोली नहीं लगी, नहीं तो उनकी जान भी जा सकती थी। इसके बाद सरपंच रामू गुर्जर ने इसकी शिकायत थाने में की। फिलहाल धीरपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story