
x
पढ़े पूरी खबर
पटना: बिहार में एक ओर जहां रामनवमी पर जुलूस और झांकी निकाली जा रही है तो वहीं दूसरी ओर बेखौफ अपराधियों ने राजधानी पटना और हाजीपुर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हाजीपुर में अज्ञात अपराधियों ने तीन युवकों को गोली मार दी। गोली लगने से घायल तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं राजधानी पटना में भी कार से जा रहे दो युवकों को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल दोनों युवकों को आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
जाननकारी के अनुसार सचिवालय थाना इलाके के हज भवन के पास स्विफ्ट डिजायर कार में सवार तीन लोगों को बाइक सवार चार अपराधियों ने गोली मार दी। घायलों में राजू कुमार, जगमाल बिगहा और पप्पू कुमार मधेपुरा का रहने वाले हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी। दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Tagsपटनापटना न्यूज़बिहारबिहार न्यूज़अज्ञात अपराधियों ने तीन युवकों को मारी गोलीPatnaPatna NewsBiharBihar NewsThree youths shot by unknown criminals
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





