भारत

यूनिवर्सिटी के छात्र धरने पर बैठे, लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
4 April 2022 2:09 PM IST
यूनिवर्सिटी के छात्र धरने पर बैठे, लगाया ये आरोप
x

DEMO PIC

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती यूनिवर्सिटी के छात्र धरने पर बैठ गए हैं. छात्र कुलपति से मुलाकात की मागं कर रहे हैं. छात्रों का आरोप है, 'प्रॉक्टर ने छात्रों से कहा है कि मुस्लिम छात्रों को हॉस्टल नहीं दिया जाएगा.'

फिलहाल, यूनिवर्सिटी में तनाव की स्थिति बनी हुई है. ख्वाजा मोईनुद्दीन यूनिवर्सिटी मड़ियांव थाना क्षेत्र के आईआईएम रोड पर स्थित है.
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही अनुशासनहीनता के आरोप में तीन छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया था. आरोप है कि इन छात्रों की गार्डों द्वारा पिटाई भी करवाई गई थी. छात्रों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसलिए गार्डों से पिटाई करवाई गई.
छात्रों ने यूनिवर्सिटी के कुलपति को लिखे पत्र में शिकायत की है कि हॉस्टल में लगातार तानाशाही बढ़ती जा रही है. बिना किसी निष्पक्ष जांच के छात्रों को हॉस्टल से निकलवा दिया गया. इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों को धमकाया गया. उनके खिलाफ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया.
छात्रों ने अपनी शिकायत में कहा, हॉस्टल में नियुक्त गार्ड्स को पर्सनल नौकर और गुंडों की तरह इस्तेमाल किया जाता है. जिन गार्ड्स को बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, वे बच्चों को लाठियों से मार रहे हैं. साथ ही इनका इस्तेमाल प्रॉक्टर नौकरों की तरह कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story