भारत
एकजुट विपक्ष केंद्र के खिलाफ संसद भवन से विजय चौक तक मार्च करेगा
jantaserishta.com
5 April 2023 12:59 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अडाणी-हिंडनबर्ग मामले और राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्षी दल संसद भवन से विजय चौक तक तिरंगे झंडे के साथ मार्च करेंगे। सूत्रों के अनुसार, सभी विपक्षी दल गुरुवार को संसद भवन से विजय चौक तक तिरंगे झंडे के साथ मार्च करेंगे और अनुमति मिली तो कांस्टीट्यूशन क्लब तक। विजय चौक या कांस्टीट्यूशन क्लब में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे विपक्षी नेता।
कांग्रेस सत्र शुरू होने के दिन से ही अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग को लेकर सरकार पर हमलावर है। गुरुवार को संसद सत्र का आखिरी दिन है। विपक्षी एकजुटता दिखाने के लिए मोदी सरकार की नीतियों के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराने के लिए तमाम विपक्षी दलों के नेता संसद से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। अडानी मामले और राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर ये दल भवन से विजय चौक तक तिरंगे झंडे के साथ मार्च करेंगे।
एक ओर तामाम विपक्ष दल एकजुट होकर मोदी सरकार से अडानी मामले पर जेपीसी के गठन की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सहित कई अन्य दल राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के मामले पर भी सरकार पर हमलावर हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि हम कोर्ट के निर्णय पर बहस नहीं करेंगे लेकिन अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। सरकार अडाणी के मामले में जेपीसी का गठन नहीं चाहती है। सदन न चलने देने की योजना वह पहले से ही करके आते हैं।
गौरतलब है कि बीते 15 मार्च को भी 17 विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद भवन से ईडी दफ्तर तक मार्च निकाला था। लेकिन विपक्षी दलों के नेताओं को विजय चौक पर ही धारा 144 का हवाला देकर रोक लिया गया था।
Tagsराहुल गांधीकांग्रेसकेंद्र सरकारविपक्षसंसद भवनविजय चौकRahul GandhiCongressCentral GovernmentOppositionParliament HouseVijay Chowk
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





