संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 702 किसानों का डाटा कृषि मंत्रालय को भेजा

Farmers Meeting On Protest: कृषि कानूनों की वापसी के बाद एमएसपी समेत कई अन्य मांगो को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक जारी है. इस बैठक में कई वरिष्ठ किसान नेता भाग लेने पहुंचे हैं. बैठक को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि आज की बैठक में एमएसपी, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से हटाने की मांग, किसानों पर मुकदमें को वापस लेना और किसानों का मुआवज़ा देने के मुद्दे शामिल हैं. बैठक खत्म करने को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार जब तक चाहेगी तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा. आज की जारी बैठक में इस मुद्दे पर बात हो रही है कि आंदोलन को खत्म किया जाए या इसे आगे बढ़ा दिया जाए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





