भारत

MSP समिति के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने लगाई पांच नामों पर मुहर, अगली बैठक 7 दिसंबर को

jantaserishta.com
4 Dec 2021 4:30 PM IST
MSP समिति के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने लगाई पांच नामों पर मुहर, अगली बैठक 7 दिसंबर को
x

नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा की शनिवार को अहम बैठक हुई. इस बैठक में किसानों की कमेटी के लिए 5 नामों पर सहमति बन गई है. अब किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी.

SKM के सूत्रों के मुताबिक, इस कमेटी के लिए युद्धवीर सिंह, शिव कुमार कक्का, बलबीर राजेवाल, अशोक धवाले, गुरनाम सिंह चढ़ूनी जैसे नामों पर सहमति बनी है.
यही कमेटी सरकार से करेगी बातचीत
वहीं, इस फैसले को लेकर राकेश टिकैत ने कहा, यह संयुक्त किसान मोर्चा की हेड कमेटी होगी. जो सभी महत्वपूर्ण फैसले लेगी. अभी तक सरकार ने आधिकारिक तौर पर बातचीत के लिए नहीं बुलाया है. अगर बातचीत के लिए बुलाया जाता है, तो यही 5 लोग बातचीत के लिए जाएंगे.
राकेश टिकैत ने एक बार फिर दोहराया कि अभी आंदोलन खत्म नहीं होगा. टिकैत ने कहा, हम कहीं नहीं जा रहे. किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story