सिंघु बॉर्डर पर मर्डर के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने बुलाई बैठक, युवक की लाश का वीडियो आया सामने

नई दिल्ली: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर (Delhi-Haryana Border) पर सोनीपत जिले के सिंघु बॉर्डर पर एक युवक की बर्बर तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मारे गए युवक पर गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ करने का आरोप है. तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग पर चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के मुख्य स्थल के पीछे बैरिकेड पर युवक की लाश बंधी और लटकी हुई मिली है. लाश देखने से साफ होता है कि उसके साथ बर्बरता की गई है. मौके पर खून बिखरे पड़े थे.
सिंघू बार्डर पर आंदोलनकारी युवक की निर्मम हत्या 35 वर्षीय युवक का हाथ काटकर शव बेरिकेट से लटकाया गया
— Tushar Srivastava (@TusharSrilive) October 15, 2021
आंदोलनकारियों की भीड़ घटना स्थल पर जुटी
पुलिस को भी घटना स्थल पर जाने से रोका pic.twitter.com/nPLjH4eBcs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





