भारत

नीरव मोदी जल्द आएगा भारत, ब्रिटेन के गृह विभाग ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

jantaserishta.com
16 April 2021 5:49 PM IST
नीरव मोदी जल्द आएगा भारत, ब्रिटेन के गृह विभाग ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी
x

भगोड़े नीरव मोदी को जल्द ही भारत लाया जाएगा. इंग्लैंड के होम डिपार्टमेंट ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दी है. हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर PNB से करीब 14 हजार करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है. नीरव मोदी घोटाला का मामला सामने आने के बाद जनवरी 2018 में भारत छोड़कर फरार हो गया था. इस समय नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है.

भारत से फरार होने के बाद ही सरकार ने नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. मामला कोर्ट में गया. इसके बाद इसी साल 25 फरवरी को ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने का फैसला सुनाया. अब वहां के गृह विभाग ने नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए हस्ताक्षर कर दिए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story