भारत

अनोखी शादी: दुल्हन की बारात निकली, देखे वीडियो

jantaserishta.com
31 Jan 2022 9:43 PM IST
अनोखी शादी: दुल्हन की बारात निकली, देखे वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए भोपाल के एक पिता ने अनोखी बारात निकाली है। दूल्हे की बारात नहीं निकली बल्कि दुल्हन बारात लेकर शादीस्थल तक पहुंची। बचपन की इच्छा पूरी होने पर दुल्हन ने खुली गाड़ी में डांस करके अपनी खुशी का इजहार भी किया।

भोपाल के संत हिरदाराम नगर में ललवानी परिवार रहता है। दो भाई बहन के इस परिवार में नाजों में पली भावना ललवानी की इच्छा पूरी करने के लिए पिता ने समाज की परंपरा से हटकर दूल्हे की तरह बेटी दुल्हन की बारात निकाली। एमसीए करने के बाद इंदौर की एक आईटी कंपनी में नौकरी करने वाली भावना का इच्छा पूरी होने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संत हिरदाराम नगर के बाजार से जब यह बारात निकली तो हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
भावना की बारात करीब एक किलोमीटर तक खुली गाड़ी में निकली। इसमें बाराती महिला-पुरुष पिंक रंग के साफा बांधे थे और दुल्हन कत्थई रंग के लहंगे में सजी थी। गाड़ी के बोनट पर दुल्हन डांस करते हुए चल रही थी। दिल्ली वाली गर्लफ्रेैंड छोड़ छोड़कर..., लैला मैं लैना....जैसी फिल्मी धुनों पर भावना ने खुली गाड़ी के बोनट पर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। भावना ने कहा कि उनकी परिवार से यह शर्त थी कि वह तब तक शादी नहीं करेगी जब तक उसे बारात निकालने की अनुमति नहीं देंगे। वे कहती हैं कि अब जब उनकी बारात निकल रही है तो उनकी खुशी का अंदाज नहीं लगाया जा सकता।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story