भारत

अनोखा चोर: सगाई समारोह से चुराए गहने, 20 दिन बाद कूरियर से वापस भेजे, सब दंग रह गए

jantaserishta.com
16 March 2026 2:36 PM IST
अनोखा चोर: सगाई समारोह से चुराए गहने, 20 दिन बाद कूरियर से वापस भेजे, सब दंग रह गए
x

सांकेतिक तस्वीर 

पढ़ें पूरी खबर.
तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक सगाई समारोह के दौरान चोरी हुई सोने की ज्वेलरी बाद में कूरियर के ज़रिए लौटा दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि ज्वेलरी लगभग 20 दिन पहले चोरी हुई थी, जब तिरुपति के एक जोड़े ने यहां नायडुपेटा में एक निजी हॉल में आयोजित सगाई समारोह में शिरकत की थी. नायडुपेटा के DSP जी. चांटीबाबू ने बताया कि सगाई समारोह के दौरान जिस ज्वेलरी के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, उसे बाद में कूरियर के ज़रिए वापस भेज दिया गया और जोड़े के घर के दरवाज़े पर रख दिया गया.
पुलिस के अनुसार परिवार ने अपने घर के प्रवेश द्वार पर ज्वेलरी मिलने के बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी. पुलिस ने ज्वेलरी से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) जमा किए और चोरी में शामिल व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है.
अधिकारियों को शक है कि परिवार का कोई परिचित ही ज्वेलरी चुराकर ले गया होगा. हालांकि बाद में उसे लौटा दिया होगा. इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दावा किया जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं यह मामला अब चर्चाओं में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story