भारत
अजीबोगरीब घटना: अनोखा चोर दबोचा गया, हनुमान मंदिर से गदा चुराया, उसके बाद जो हुआ...हैरान रह जाएंगे
jantaserishta.com
12 Oct 2022 12:22 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पछतावा होते ही वह मंदिर आया, फिर...
नागपुर: कहते हैं कि भगवान के दर से चोरी करोगे तो पछताओगे जरूर. कुछ ऐसा ही वाक्या महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ. एक चोर हनुमान मंदिर से गदा चुरा ले गया, लेकिन पछतावा होते ही वह मंदिर आया, गदा लौटाया और भगवान से माफी मांगी. इसका सीसीटीवी वायरल हो रहा है. फिलहाल चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है.
दरअसल, नागपूर के कन्हान में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने हनुमानजी के मंदिर से चांदी की गदा चुराई लेकिन गलती की अनुभूति होने पर गदा वापस मंदिर मे रख दी. यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है. पुलिस ने इस मामले मे संदीप लक्षणे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
यह पूरा मामला तब सामने आया जब मंदिर के पुजारी ने 8 अक्टूबर को कन्हान स्थित हनुमान मंदिर की चांदी की गदा चोरी होने की शिकायत पुलिस से की. इस शिकायत के आधार पर कन्हान पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी में एक व्यक्ति को पुलिस ने चांदी की गदा चुराकर ले जाते हुए दिखा. जांच चल रही थी कि दूसरे ही दिन 9 अक्टूबर को आरोपी ने गदा मंदिर मे रख दी.
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जब आरोपी संदिप लक्षणे को पकड़ा और उसने जो जानकारी पुलिस को दी उससे पुलिस के भी होश उड गए. आरोपी संदीप ने पुलिस को बताया कि मंदिर से गदा चोरी करने के बाद उसे गलती की अनुभूती हुई और उसने गदा वापस मंदिर मे रख दी. फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





