भारत

अनोखा दृश्य...कांवड़ पर डॉक्टर की तस्वीर दिखी

jantaserishta.com
20 July 2025 4:36 PM IST
अनोखा दृश्य...कांवड़ पर डॉक्टर की तस्वीर दिखी
x
वीडियो वायरल.
बागपत: कभी-कभी ज़िंदगी में कोई ऐसा पल आता है, जो इंसान की सोच, आस्था और रास्ता तीनों बदल देता है. कुछ ऐसा ही हुआ बड़ौत कस्बे के रहने वाले विशाल भारद्वाज के साथ. जिनकी नवजात बेटी ज़िंदगी की जंग हारने को थी, लेकिन तभी एक डॉक्टर "भगवान" बनकर आया… और सब कुछ बदल गया.
बागपत के बड़ौत कस्बे के रहने वाले विशाल भारद्वाज की बेटी प्रीमैच्योर होने के कारण जन्म के तुरंत बाद ही गंभीर हालत में पहुंच गई थी. जिसके चलते डॉक्टर्स ने हाथ खड़े कर दिए थे और परिवार ने उम्मीदें छोड़ दी थीं. लेकिन बड़ौत के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ. अभिनव तोमर ने हार नहीं मानी. उन्होंने न केवल उस नन्हीं जान को बचाया, बल्कि पूरे परिवार को ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशी लौटा दी.
अब उसी डॉक्टर की लंबी उम्र के लिए बेटी के बाप कांवड़ यात्रा कर रहे हैं. बेटी को नई जिंदगी मिलने के बाद विशाल भारद्वाज ने तय किया कि वो अब उस डॉक्टर को सिर्फ डॉक्टर नहीं, भगवान मानेगा. इसी आस्था का प्रमाण है हरिद्वार से उठाई गई 31 लीटर की विशेष कांवड़ पर डॉक्टर अभिनव की तस्वीर लगाई गई है.
कांवड़ पर डॉक्टर की तस्वीर देख हर कोई देखता ही रह जा रहा है और भावुक भी हो जा रहा है. जब विशाल हरिद्वार से बड़ौत के लिए कांवड़ लेकर चले तो राह में कई शिवभक्तों की नजर अनोखी कांवड़ पर पड़ी. जिस पर किसी भगवान की नहीं, एक डॉक्टर की तस्वीर थी. किसी ने पूछा तो विशाल ने मुस्कराकर कहा—ये वो हैं जिन्होंने मेरी बेटी को ज़िंदगी दी.
मेरी बेटी जब पैदा हुई थी तो उसके बचने की उम्मीद नहीं थी. क्योंकि वह समय से पहले ही पैदा हो गई थी. कई डॉक्टरों ने उसके इलाज के लिए हाथ खड़े कर दिए थे. लेकिन डॉ. अभिनव तोमर ने हार नहीं मानी और मेरी बच्ची का इलाज किया. जिससे मेरी बच्ची ठीक हो गई.
विशाल ने बताया कि इस बार डॉक्टर साहब के नाम पर 31 लीटर जल लेकर जा रहा हूं. लेकिन अगले साल 51 लीटर जल लाऊंगा. डॉक्टर साहब के नाम की कांवड़ यात्रा हर साल करूंगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story