भारत

राहुल गांधी और पप्पू यादव की सांकेतिक अर्थी निकाल अनोखा विरोध

Nil dhankar
1 Aug 2026 2:20 PM IST
राहुल गांधी और पप्पू यादव की सांकेतिक अर्थी निकाल अनोखा विरोध
x

यूपी। राजधानी लखनऊ में शनिवार को सनातन रक्षा संगठन ने श्रीराम टावर से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक पप्पू यादव की सांकेतिक अर्थी निकाली। गांधी प्रतिमा के पास अर्थी जलाई। राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव के बयान और संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन के विरोध में सनातन रक्षा संगठन ने जोरदार प्रदर्शन किया।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर में पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राम मंदिर जैसे आस्था के विषय पर राजनीतिक बयानबाजी कर करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।


Next Story