भारत

महिला IAS अफसर की अनोखी शादी, हिंदू संस्कृति से की गई शादी में नहीं की जरूरी रस्म

jantaserishta.com
17 Dec 2021 10:42 PM IST
महिला IAS अफसर की अनोखी शादी, हिंदू संस्कृति से की गई शादी में नहीं की जरूरी रस्म
x
पढ़े पूरी खबर

नरसिंहपुर: जिले के करेली के पास एक छोटे से गांव जोबा की रहने वाली तपस्या परिहार 2018 बैच की आईएएस हैं. उनकी शादी आईएफएस अफसर गर्वित गंगवार से हुई. ये शादी तब चर्चा में आ गई जब पता चला की हिंदू संस्कृति से की गई इस शादी में सबसे जरूरी रस्म ही पूरी नहीं की गई. हिंदू संस्कृति में कन्यादान का सबसे अहम महत्व होता है पर नरसिंहपुर जिले में पैदा हुई महिला आईएएस अधिकारी ने इन सारे बंधनों को तोड़ते हुए अपनी शादी में कन्यादान की रस्म को ना करवा कर शादी को चर्चाओं में ला खड़ा कर दिया.

इस शादी पर और ज्यादा चर्चा इस कारण हो रही है क्योंकि ये सब घरवालों की और ससुराल वालों की सहमति से हुआ. दरअसल हिंदू मान्यताओं के अनुसार पिता अपनी पुत्री को कन्या के रूप में वर पक्ष को दान करता है. इस रस्म के तहत किए जाने वाले दान को अहम माना जाता है. लेकिन तपस्या का मानना है की बचपन से ही मेरे मन में समाज की इस विचारधारा को लेकर अलग सोच थी कि कैसे कोई मेरा कन्यादान कर सकता है, वह भी मेरी बगैर इच्छा के और यही बात धीरे-धीरे मैंने अपने परिवार से भी कही. समय लगा लेकिन परिवार भी मान गया और वर पक्ष भी इस बात के लिए राजी हो गए कि बगैर कन्यादान किए भी शादी की जा सकती है.
तपस्या का कहना है कि दो परिवार आपस में मिलकर विवाह करते हैं तो फिर बड़ा छोटा या ऊंचा नीचा होना ठीक नहीं. क्यों किसी का दान किया जाए और जब मैं शादी के लिए तैयार हुई तो मैंने भी परिवार के लोगों से चर्चा कर कन्यादान की रस्म को शादी से दूर रखा. वहीं तपस्या के पति आईएफ़एस गर्वित भी बताते हैं कि क्यों किसी लड़की को शादी के बाद पूरी तरह बदलना होता है. चाहे मांग भरने की बात हो या कोई ऐसी परंपरा जो ये सिद्ध करें कि लड़की शादीशुदा है. ऐसी रस्में लड़के के लिए कभी लागू नहीं होती और इस तरह की मान्यताओं को हमें धीरे-धीरे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए. तपस्या के पिता भी शादी से खुश हैं. उनका मानना है कि इस तरह की रस्मों से लड़की को पिता के घर से या उसकी जायजाद से बेदखल करने की साजिश की तरह देखा जाता है. बता दें ये पूरी शादी वैदिक मंत्रों के साथ और बाकी के सारे रीति रिवाज से संपन्न हुई. बस कन्यादान जैसी रस्म को दूर कर दोनों आईएएस ओर आईएफएस अधिकारियों ने शादी को अनोखा बना दिया और एक मिसाल पेश कर चर्चाओं में ला दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story