भारत

सुर्खियों में अनोखी शादी, जानें अनूठा मामला

jantaserishta.com
5 Jun 2025 5:19 PM IST
सुर्खियों में अनोखी शादी, जानें अनूठा मामला
x
70 साल से लिव-इन में रह रहे बुजुर्ग कपल ने की शादी.
डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गलंदर गांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां 95 साल के रामा भाई अंगारी और 90 साल की जीवली देवी ने 70 साल साथ रहने के बाद अब शादी की है. यह बुजुर्ग जोड़ा पिछले सात दशक से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं, कुल मिलाकर आठ बच्चे हैं.
बुजुर्ग जोड़े की शादी की इच्छा जानकर बच्चों ने इसे पूरा करने का फैसला किया. फिर गांव में पूरे रीति-रिवाज से शादी की तैयारियां शुरू हुईं. हल्दी, मेहंदी, बिंदोरी जैसी सभी रस्में निभाई गईं. गांव में डीजे बुलाया गया और बिंदोरी निकाली गई. बच्चों और गांववालों ने जमकर नाच-गाना किया.
शादी समारोह में हजारों लोग शामिल हुए. रामा भाई और जीवली देवी ने सात फेरे लिए. शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. बड़ा बेटा बकू अंगारी खेती करता है. शिवराम और कांतिलाल सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. चौथा बेटा लक्ष्मण भी किसान है. बेटी सुनीता टीचर है और अनिता नर्स है. चार बच्चे सरकारी नौकरी में हैं.
बुजुर्ग दंपति की शादी को लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल था. सभी बच्चों ने मिलकर अपने माता-पिता की सालों पुरानी ख्वाहिश पूरी की. यह शादी अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story