भारत

अनोखी शादी: 20 साल पहले कपल ने की कोर्ट मैरिज...बारात में शामिल हुआ दूल्हा-दुल्हन का 13 वर्ष का बेटा...फिर

jantaserishta.com
15 July 2021 7:10 AM IST
अनोखी शादी: 20 साल पहले कपल ने की कोर्ट मैरिज...बारात में शामिल हुआ दूल्हा-दुल्हन का 13 वर्ष का बेटा...फिर
x
एक विवाह ऐसा भी....

उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा में है. जोड़े का 13 साल का बेटा भी बाराती बनकर अपने पिता की शादी में शामिल हुआ. दूल्हा 58 वर्ष और दुल्हन 50 वर्ष की थी. दूल्हे की बहन का दावा है की दोनों ने 20 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से शादी रीतिरिवाजों से नहीं हो पाई थी, लेकिन वे एक दूसरे के साथ रह रहे थे. अब परिवार की आपसी सहमति के बाद दोनों की पारंपरिक तरीके से शादी संपन्न कराई गई.

उन्नाव के मियागंज ब्लॉक में स्थित रसूलपुर रूरी गांव के रहने वाले नारायण रैदास ने अपनी प्रेमिका रामरती (जो मियागंज ब्लॉक के मिश्रापुर गांव के रहने वाली हैं) से शादी की है. बताया जा रहा है कि दोनों 20 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. दोनों का एक 13 साल का बेटा अजय भी है. बीते सोमवार को गाजे बाजे के साथ दोनों की धूमधाम से शादी हुई. बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान रमेश ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शादी की पूरी तैयारियां करा कर बारात ले जाने का इंतज़ाम करवाया और गांव के बाहर स्थित ब्रम्ह देव बाबा के मंदिर में लगभग आधा दर्जन गाड़ियों के साथ वर-वधू को ले जाकर शादी की रस्‍में पूरी करवाई गईं. इसके बाद दोनों अपने घर जाकर एकदूसरे के साथ सात फेरे लिए.
ग्रामीणों ने की तैयारी
मिली जानकारी के मुताबिक इस बारात में पूरी तैयारियां ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर की. पूरी धूमधाम के साथ बारात की रस्‍में पूरीं करवाई गईं. बारात में आये डीजे पर ग्रामीण खूब थिरके. ग्राम प्रधान द्वारा करवाई गई यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. दूल्हा नारायण रैदास ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से उनकी रिती-रिवाज से शादी हो पाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story