भारत
अनोखी प्रेम कहानी: दो लड़के एक लड़की के प्यार में पड़े, फिर...
jantaserishta.com
29 Oct 2022 2:54 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
प्राइवेट कॉलेज के स्टूडेंट्स लव अफेयर को लेकर आपस में भिड़ गए।
चेन्नई: तमिलनाडु के कुड्डालोर में प्राइवेट कॉलेज के स्टूडेंट्स लव अफेयर को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। छात्रों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बीच सड़क पर मारपीट करते देखा जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण और सुधाकर नाम के दो स्टूडेंट्स को एक ही लड़की से प्यार हो गया था। यह लड़की विरुधाचलम इलाके में स्थित उसी कॉलेज की छात्रा है, जहां ये दोनों भी पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि वरुण और सुधाकर ने अपने-अपने दोस्तों के ग्रुप बना लिए। प्यार को लेकर लड़ाई इन्हीं के बीच हुई।
छात्रों के बीच मारपीट की यह घटना 28 अक्टूबर को हुई। दरअसल, स्टूडेंट्स कॉलेज बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वरुण और सुधाकर के बीच लड़की को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में उनके दोस्त भी इसमें शामिल हो गए। देखते ही देखते इनके बीच लड़ाई शुरू हो गई और पुलिस को बीच बचाव में आना पड़ा।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़के सड़क पर ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। कई छात्रों की शर्ट फट गई है। कुछ लोग मारपीट रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन बात बिगड़ती ही जा रही है। घटनास्थल पर और भी कई लोग मौजूद हैं जो चुपचाप यह सब देख रहे हैं। लोकल पुलिस ने इस मामले में 6 छात्रों को हिरासत में लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





