भारत

हरियाणा में बुजुर्ग दंपती का अनोखा प्यार, दोनों ने एक साथ छोड़ा संसार

Shantanu Roy
11 Dec 2023 12:23 PM GMT
हरियाणा में बुजुर्ग दंपती का अनोखा प्यार, दोनों ने एक साथ छोड़ा संसार
x

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले से अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक दंपती ने जन्म के बाद मौत में भी साथ निभाया है। पहले पत्नी ने दुनिया को अलविदा कहा और उसके ठीक 40 मिनट के बाद पति ने भी अपने प्राण त्याग दिए। लंबा दायत्व जीवन व्यतीत करने के बाद दोनों की एक साथ विदाई हुई। जिसके बाद परिजनों ने ढोल- नगाड़ों के साथ श्मशान घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि 73 साल पहले फतेहपुर गांव के रहने वाले चांदीराम ने भगवती देवी से धूम धड़ाके से शादी की थी और जिसके बाद कई साल बाद एक पुत्र और चार पुत्रियां हुई। दोनों का प्रेम इतना गहरा था कि 90 साल की उम्र तक दोनों कभी एक दूसरे से अलग नहीं हुए। वहीं अपने बेटे और पोतों को भी वह हमेशा एक ही बात कहते थे कि हम दोनों साथ जियेंगे और साथ ही मरेंगे। यह हमारा पहला जन्म है, इसके आगे भी हम दोबारा जन्म लेकर इसी तरीके से साथ रहेंगे।

Next Story