अनोखी पहल! भारत में जानवरों के लिए अंडरपास और ब्रिज, हाईवे के इस रूट को मुख्यमंत्री जनता को करेंगे समर्पित

मुंबई. अक्सर जब जंगल से जुड़े रास्तों पर सफर पर निकला जाता है तो वाहन धीमी गति में ही चलाए जाते हैं. ताकि अगर कोई जंगली जानवर (WildLife) सड़क पर आ जाए तो उसे कुछ नुकसान ना हो. लेकिन अब देश में एक ऐसा तेज गति वाला हाईवे बनाया जा रहा है, जिसमें जंगली क्षेत्र के पास अंडरपास और ब्रिज बने होंगे. ताकि जंगली जानवर इनसे होकर इधर-उधर जा सकें. यह देश का पहला सबसे तेत गति का हाईवे होगा. इसका नाम नागपुर-मुंबई सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेस वे (Nagpur Mumbai super communication Express way) है. इसे इस तरह से बनाया जा रहा है कि इसमें वाहन 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकें. साथ ही जंगली जानवरों को भी नुकसान ना हो.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





