भारत

ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: अब ट्रैफिक नियम तोड़ा तो...

jantaserishta.com
5 Jun 2022 8:08 AM IST
ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: अब ट्रैफिक नियम तोड़ा तो...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इस मूवी में ट्रैफिक नियमों का पालन करने संबंधी सलाह, निर्देश और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की दुर्घटना हो जाने संबंधी सीन हैं.

मुरादाबाद: यूपी में मुरादाबाद (UP Moradabad) पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को सुधारने के लिए नई पहल शुरू की है. इसके तहत मुरादाबाद पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़कर उन्हें 3 घंटे की मूवी दिखाएगी. इस मूवी में ट्रैफिक नियमों का पालन करने संबंधी सलाह, निर्देश और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की दुर्घटना हो जाने संबंधी सीन हैं.

इसी के चलते शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के साथ ही ट्रैफिक नियम का पालन न करने वालों का चालान नहीं काटा, न ही पोस्टपेड य प्रीपेड जुर्माना भरवाया गया, बल्कि उन्हें पुलिस लाइन कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठाकर बड़ी स्क्रीन पर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करती फिल्म दिखाई.
जानकारी के अनुसार, जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, उनका चालान काटने की बजाय ट्रैफिक पुलिस उन्हें अपने कॉन्फ्रेंस हॉल में ले गई. उनको प्रोजेक्टर पर ट्रैफिक नियमों का पालन करने से संबंधित फिल्म दिखाई और जानकारी उपलब्ध देकर कहा कि वे यातायात नियम का पालन करें.
SP Traffic अशोक कुमार ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को स्क्रीन पर नियमों के प्रति जागरूक करने के नियम दिखाए. करीब 600 से अधिक लोगों के चालान नहीं काटे, उन्हें फिल्म दिखाकर जागरूक किया गया.
SP ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है. हालांकि शुरुआत में लोग कॉन्फ्रेंस हाल में आने में जरूर आनाकानी कर रहे थे, लेकिन बाद में सभी ने कहा कि वो हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे, क्योंकि 'जान है तो जहान है'. एसपी ने कहा कि ट्रैफिक और एजुकेशन में 4E एक बहुत बड़ा पिलर है और उन को जागरूक करना बहुत अहम है.
उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा लोगों को हम जागरूक करेंगे, उतना अच्छा फीडबैक देखने को मिलेगा. लोगों ने काफी अप्रिशिएट किया है. पहले लोगों को यहां लाया गया, उनमें विरोधाभास था, वहां क्यों जाएं, आप हमारा चालान कर दीजिए, लेकिन गर्मी के माहौल में जब उनको वीडियो के माध्यम से यह सब देखने को मिला तो उन्होंने काफी अप्रिशिएट किया, इस तरीके के प्रयास चलते रहेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story