भारत
पर्यावरण संतुलन के लिए अनोखी पहल, पहले 100 वोटर्स को दिए गए आम के पौधे
jantaserishta.com
26 April 2024 11:18 AM IST

x
भागलपुर: बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के तहत शुक्रवार को भागलपुर संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। इस बीच लोगों को मतदान के लिए आकर्षित करने और पर्यावरण संतुलन बनाये रखने का संदेश देने के लिए जिला प्रशासन ने अनोखी पहल की।
भागलपुर के तीन मतदान केंद्रों पर पहले 100 वोटर्स को आम के पौधे भेंट किये गए। इन केंद्रों को 'हरित मतदान केंद्र' का नाम दिया गया है। भागलपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने आईएएनएस को बताया, "भागलपुर के तीन मतदान केंद्र संख्या 41, 48 और 85 को हरित केंद्र बनाया गया है। वहीं जिलाधिकारी ने सभी हरित बूथों पर लोगों को पौधा देकर प्रोत्साहित किया।"
यह पहल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए की गई है। पर्यावरण संतुलन के लिए हरित क्षेत्र में वृद्धि जरूरी है। लगातार बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत है।
जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, " लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जिस तरह मतदान जरूरी है उसी तरह पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष जरूरी हैं।"
Tagsभागलपुरपर्यावरण संतुलनवोटर्सआम पौधेलोकसभा चुनावBhagalpurEnvironmental BalanceVotersMango PlantsLok Sabha Elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





