भारत

बहू ने दी सास को मुखाग्नि, यहां हुआ ऐसा...

jantaserishta.com
26 Jun 2022 1:52 PM IST
बहू ने दी सास को मुखाग्नि, यहां हुआ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

सूरत: गुजरात के सूरत शहर की एक 38 वर्षीय बहू ने पारंपरिक प्रथाओं को तोड़ते हुए शनिवार को अपनी सास की चिता को आग देते हुए उनका अंतिम संस्कार किया। दरअसल हिंदू रीति-रिवाजों में पारंपरिक रूप से महिलाओं को श्मशान में प्रवेश करने या दाह संस्कार में हिस्सा लेने की मनाही है, लेकिन सवानी परिवार इस परंपरा को बदलना चाहता था।

एल पी सवानी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संस्थापक मावजी सवानी का परिवार घर की महिलाओं को साथ लेकर उमरा श्मशान में दाह संस्कार के लिए पहुंचा। सवानी की पत्नी वसंतबेन का 67 साल की उम्र में लंबे समय तक लीवर की बीमारी के कारण निधन हो गया था। करीब एक महीने पहले उनका लीवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था। मृतका की बेटी भावना ने बहू पूर्वी के साथ मिलकर विद्युत शवगृह में शव का अंतिम संस्कार करने से पहले दाह संस्कार में हिस्सा लिया।
पूर्वी ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि मैंने पिछले कई सालों से अपनी मां की तरह उनकी सेवा की। इसलिए, मैं उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल होना चाहती थी। वहीं वसंतबेन के बेटे धर्मेंद्र सवानी ने कहा, 'मेरी पत्नी की इच्छा थी कि वह मेरी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हो क्योंकि वह पिछले कई हफ्तों से लगातार उनकी सेवा कर रही थी। यह पूर्वी का अधिकार था और परिवार के सभी सदस्य सहमत थे।'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story