भारत
इस गांव में अनूठी फुटबॉल प्रतियोगिता, दामादों की 16 टीमों के बीच हुआ मुकाबला
jantaserishta.com
24 Feb 2023 3:53 PM IST

x
DEMO PIC
जानें मकसद.
जमशेदपुर (आईएएनएस)| झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत दासोडीह गांव में दामादों को सम्मान देने के लिए अनूठा फुटबॉल टूनार्मेंट आयोजित किया गया। पूरे गांव की ओर से आयोजित टूनार्मेंट में दामादों की 16 टीमों ने शिरकत की। टूनार्मेंट की विजेता और उपविजेता टीमों के कैप्टन ट्रॉफी, उपहार और कपड़े देकर सम्मानित किया गया। दरअसल, इस गांव में पिछले कुछ सालों से इस टूनार्मेंट का आयोजन कराया जा रहा है। सुपर जमाई फुटबॉल प्रतियोगिता नामक इस टूनार्मेंट में वही टीमें हिस्सा ले सकती हैं जिसका कैप्टन इस गांव की लड़की से शादी कर चुका हो। यानि टूनार्मेंट में इस गांव में शादी करनेवाला युवक ही अपनी टीमों की एंट्री करा सकता है।
इस प्रतियोगिता का मकसद गांव की लड़कियों और दामादों को एक साथ लाना भी होता है, ताकि गांव में सभी से उनका मिलना-जुलना हो सके। ग्राम प्रधान दिकू बेसरा ने बताया कि गांव के युवाओं ने यह परंपरा शुरू की है। सारे ग्रामीण इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसका आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है।
टूनार्मेंट के आयोजक ठाकुर सोरेन ने बताया कि इस आयोजन की प्रेरणा हमें उड़ीसा के एक गांव से मिली। पहले भी हमारे यहां फुटबॉल प्रतियोगिता होती थी पर वर्ष 2022 से इसे सुपर जमाई फुटबॉल प्रतियोगिता में बदल दिया गया। बीते वर्ष इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस साल भी 16 टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुई हैं। टूनार्मेंट के विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी देने के साथ जमाई कैप्टन और उसकी पत्नी को धोती-साड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी हुई।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़फुटबॉल प्रतियोगिताफुटबॉलपूर्वी सिंहभूमडुमरियाJharkhandJharkhand NewsFootball CompetitionFootballEast SinghbhumDumaria
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





