भारत

दुल्हन की अनोखी विदाई, लगी दर्जनभर बुलडोजर की लाइन, सड़क पर चलते लोग भी हुए हैरान

jantaserishta.com
22 Feb 2025 4:23 PM IST
दुल्हन की अनोखी विदाई, लगी दर्जनभर बुलडोजर की लाइन, सड़क पर चलते लोग भी हुए हैरान
x
देखें वीडियो.
झांसी: झांसी में अनोखे अंदाज में दुल्हन की विदाई हुई। बारात में आगे दूल्हा-दुल्हन की कार चल रही थी, पीछे 12 बुलडोजर पर नाचते-गाते बाराती। बारात देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुट गई। बारात कार, बग्घी और डीजे के साथ गई थी, लेकिन जब सुबह विदाई हुई तो यह शहर में चर्चा का विषय बन गई। लोग बारात की विदाई को अपने मोबाइल में कैद करने लगे।
शुक्रवार सुबह बिहारी मैरिज गार्डन से बारात विदाई हुई। परिजनों ने कहा कि बुलडोजर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा फेमस है। इसलिए हम लोग बारात में बुलडोजर लेकर आए हैं। दूल्हे का भी मन था कि बारात में बुलडोजर आए।
सिजवाह गांव आजाद नगर निवासी मुन्नीलाल ठेकेदार हैं। मुन्नीलाल पांच भाई हैं। सभी के पास बुलडोजर हैं। मुन्नीलाल के छोटे बेटे राहुल की शादी खोड़न गांव के आजाद यादव की बेटी से तय हुई। गुरुवार को बारात शिवपुरी रोड स्थित बिहारी मैरिज गार्डन गई थी। यहां धूमधाम से शादी हुई। सुबह विदाई के दौरान दुल्हन की कार के अलावा 12 बुलडोजर गेट पर खड़े थे। यह देख सभी लोग दंग रह गए। बारात विदा हुई तो बुलडोजर पर सवार बाराती रास्ते भर नाचते-गाते चल रहे थे। अनोखी बारात को देखने के लिए सड़क पर भीड़ लग गई। मैरिज गार्डन दूल्हे के घर से 7 किमी दूर है। राहुल यादव भी पिता के साथ ठेकेदारी करता है। वहीं, दुल्हन करिश्मा ग्रेजुएट है। दुल्हन के पिता किसान हैं।
राहुल यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सभी लोग बुलडोजर को बाबा का बुलडोजर के नाम से जानते हैं, जो अवैध निर्माण पर चलता है। ऐसे में मैंने सोचा कि क्यों न बुलडोजर को विदाई में शामिल किया जाए। कुछ बुलडोजर हमारे परिवार के ही हैं। वहीं, कुछ मिलने वालों के थे। बारात सामान्य तरीके से गई थी। जब सुबह विदाई हुई तो पूरे शहर शादी की चर्चा होने लगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story