
x
DEMO PIC
सतना (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट की मंदाकिनी नदी के तट पर एक अनोखा मेला लगा है और यह मेला है गधों का, जिसमें सलमान और शाहरुख नाम के गधे और खच्चर भी बिकने आए हैं। चित्रकूट में लगे इस गधों के मेले में अलग-अलग प्रदेशों के कारोबारी खच्चर और गधे लेकर पहुंचे हैं, जिनकी बोली भी लग रही है। इस मेले की खूबी यह है कि यहां खरीददार और बेचने वालों से ज्यादा देखने वालों की संख्या है। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार यह मेला दीपावली के अगले दिन से 3 दिन तक चलता है। इस बार भी यह मेला लगा हुआ है।
स्थानीय जानकारों की मानें तो यह मिला औरंगजेब के समय से निरंतर चला रहा है। औरंगजेब के दौर में सेना में जब रसद और अन्य सामान की कमी पड़ गई तो इस पूरे क्षेत्र के खच्चर और गधे मालिकों को एक मैदान में एकत्रित किया गया और उनकी खरीदी हुई, तब से शुरू हुआ यह मेला अब भी चल रहा है।
इस मेले में अलग-अलग प्रजाति के गधे और खच्चर पहुंचे हैं। इनके फिल्मी सितारों के नाम से मेल खाते हुए नाम भी हैं, इनमे से कई गधों और खच्चर को शाहरुख, सलमान और कैटरीना के नाम से पुकारा जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





