
मां शक्ति ने बालवंत राय मेहता विद्या भवन एक समावेशी शिक्षा में अग्रणी संस्थान है, जो विशेष आवश्यकताओं वाले छात्रों को प्रोत्साहित और सशक्त बनाने के लिए समर्पित है, के ना सुनने और बोलने वाले बच्चों के साथ नृत्य करके सबको मंत्र मुक्त कर दिया। जब समय से पहले गाना बंद हुआ क्योंकि बच्चे सुन नहीं सकते थे उन्हें पता ही नहीं लगा, तो कोरियोग्राफर श्रीमती लवली जी के अथक प्रयासों से सिखाए हुए दिव्यांगजन नृत्य करते रहे उनके उत्साह को देखकर सारा स्टेडियम तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज गया, ऐसा लगता था मानो सभी दिव्यांग अपने नृत्य के द्वारा देश को और भारत मां को संसार में सबसे ऊंची शिखर पर ले जा रहे हैंl उन्होंने युग पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिव्यांग शब्द देने के लिए धन्यवाद भी किया और साबित किया कि जिस तरीके से उनको दिव्यांग कहा गया है वह वास्तव में ही अपने दिव्य अंगों द्वारा देश के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। मां शक्ति की वूमेन एंपावरमेंट की टीम ने VLCC के साथ मिलकर, करोल बाग शाखा की टीम लीडर ममता जी के नेतृत्व में दिव्यांग कलाकारों को सुशोभित किया और उन्हें सौंदर्य और स्वास्थ्य में कोर्स करने के लिए एक स्पेशल डिस्काउंट और निशुल्क कूपन भी हर प्रोग्राम में वितरित करते रहते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य और सौंदर्य के क्षेत्र में रोजगार प्रदान किया जा सके ।
मां शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था की अध्यक्ष, जो खुद ९०% दिव्यांग और कैंसर सरवाइवर हैं, ने भारत मां बनकर नृत्य के द्वारा यह साबित किया कि दिव्यंका और कैंसर सेवा करने वालों को रोक नहीं सकता। यह प्रोग्राम योगासन भारत, एशियाई योगासन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था। फिट इंडिया राजदूत और राष्ट्रीय योगासन _पैरा राष्ट्रीय न्यायाधीश,दिव्या आहूजा, ने दिव्यांगों की अद्भुत प्रतिभा को देखते हुए कहा मां शक्ति संस्था को आश्वासन दिया कि पेरा खेलो इंडिया में दिव्यांगों के हुनर को पूरे संसार में लाने के लिए वह भरपूर कोशिश करेंगी।





