भारत

दिखा कुदरत का अनोखा करिश्मा: गाय ने दिया दो मुंह वाली बछिया को जन्म, हर कोई रह गया दंग, देखने के लिए लोगों का लगा तांता

jantaserishta.com
29 March 2021 6:12 PM IST
दिखा कुदरत का अनोखा करिश्मा: गाय ने दिया दो मुंह वाली बछिया को जन्म, हर कोई रह गया दंग, देखने के लिए लोगों का लगा तांता
x
एक खास करिश्मा देखने को मिला है...

सोनीपत. हरियाणा (Haryana) के सोनीपत जिले में कुदरत का एक खास करिश्मा देखने को मिला है, जिसको देखकर लोग हैरान है. सोनीपत के गोहाना में एक गाय (Cow) ने दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया है. इसके बाद से बछिया को देखने के लिए लोगों का तांता लगा है.

गोहाना के बरोदा गांव में कुदरत का यह नजारा देखने को मिला है. एक ग्रामीण के घर में गाय ने दो मुंह की बछिया को जन्म दिया हैं. इसको लेकर आसपास के इलाके में चर्चा हो रही है. इसके बाद आसपास के गांव से लोग यहां इस बछिया को देखने के लिए आ रहे हैं. गाय के मालिक ने बताया कि कल शाम इस दो मुंह की बछिया का जन्म हुआ है. दो मुंह होने के कारण गाय को बछिया को जन्म देने में कठिनाई का सामना करना पड़ा.
बड़ी मुश्किल से डॉक्टरों की सहायता से इस बछिया का जन्म हुआ. उधर दो मुंह की बछिया के लिए लोगों का कहना है कि हमने इसके बारे में सुना था इसलिए देखने आए हैं. यह भगवान का अजीब करिश्मा है. यह बछिया अपनी मां का दूध पीने में असर्मथ है. इसलिए गाय का मालिक गाय का दूध निपल्ल में पीला रहे हैं.
गांव बरोदा निवासी दयानंद ने बताया कि कल करीब शाम चार बजे मेरे घर गाय ने दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया. इस बछिया को जन्म देने में गाय को बड़ी मुश्किल हुई. काफी देर में गाय ने इस बछिया को जन्म दिया. डॉक्टरों ने बड़ी ही मुश्किल से गाय के बछिया का जन्म करवाया. वहीं आसपास के लोग इस दो मुंह की बछिया को देखने वाले लोगों ने कहा कि इस दो मुंह वाली बछिया के बारे में सुना था इसलिए इसे देखने आए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story