
x
सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड.
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के शनि मंदिर में चोरी की वारदात में चोर ने पहले शनिदेव से हाथ जोड़ कर माफी मांगी और फिर दान पेटी तोड़ कर दान राशि चुरा ली. यह घटना बैतूल के पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित शनि मंदिर की है.
घटना 24 नवंबर की है जब चोरी की यह घटना वहां सड़क के ही किनारे बने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. फुटेज में देखा गया कि चोर मंदिर के सामने पहुंचते ही भगवान शनि की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़ता है.जिससे साफ है कि वह चोरी से पहले शनि देव से माफी मांग रहा है.
सीसीटीवी फुटेज में चोर को दानपेटी का ताला तोड़ने का प्रयास करते हुए देखा गया. बार-बार सड़क पर वाहनों की आवाजाही के चलते वह सतर्क हो जाता और राहगीर होने का नाटक करता. काफी मशक्कत के बाद उसने दानपेटी का ताला तोड़ लिया और उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गया.
सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला. घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में गुस्सा है. दुकानदार ने बताया कि पिछले चार महीनों में इस शनि मंदिर में चोरी की यह पांचवीं घटना है. चोरी की यह घटना और भी हैरान करने वाली है क्योंकि मंदिर से पुलिस कंट्रोल रूम मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित है. इसके बावजूद मंदिर में बार-बार चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है.
गंज थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है. यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे चोर भी अपने काम को अंजाम देने से पहले अपने पाप के लिए माफी मांगते है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





