भारत

पंचायत चुनाव में सामने आया अनोखा मामला

jantaserishta.com
10 Jun 2022 3:06 PM IST
पंचायत चुनाव में सामने आया अनोखा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

हां जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार का चयन भगवान हनुमान ने किया।

भोपाल: मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में लोकतंत्र के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं उम्मीदवार जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं तो कहीं आपसी सहमति से भी जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया जा रहा है। इस बीच राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला देखने को मिला, जहां जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार का चयन भगवान हनुमान ने किया।

दरअसल, भोपाल जिले की फंदा जनपद पंचायत के वार्ड नंबर 12 से जिला सदस्य के लिए तीन लोगों ने नामांकन फॉर्म भरा था। आज नाम वापसी के आखिरी दिन दो लोगों को पीछे हटने पर सहमति बनी। लेकिन कौन बैठेगा और कौन निर्विरोध निर्वाचित होगा, इसका फैसला करने के लिए एक अखोख तरीका निकाला गया।
उम्मीदवार का चयन भगवान हनुमान के भरोसे छोड़ दिया गया। मंदिर में तीनों के नाम की पर्ची डाली गई। जिसके बाद एक पर्ची निकली और उसे प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। हनुमान मंदिर में पर्ची निकाली गई तब उसमें बावड़िया कला के लाल सिंह गुर्जर का नाम था। और वहां उपस्थित सभी लोग हंसी खुशी उम्मीदवार को लेकर राजी हो गए। और इसी अनोखे तरीके से फंदा जिला पंचायत के वार्ड नंबर 12 से लाल सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story