
x
सांकेतिक तस्वीर
जज का बेटा बताता.
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में पुराने शहर के एक होटल कारोबारी का बेटा अश्वनी कुमार वैश्य और बहू रीतू यादव को प्रयागराज एसटीएफ ने सोमवार को कल्याणी देवी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कौशाम्बी पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एक साल से फरार अश्वनी मेट्रिमोनियल साइट पर जज का बेटा बनकर युवतियों से बात करता था। अपनी पत्नी को मां बताकर उनसे बात कराता था। शादी का रिश्ता तय करके कौशाम्बी की एक युवती से सात लाख और दूसरी युवती से पांच लाख रुपये की ठगी की थी। कौशाम्बी पुलिस ने दोनों मुकदमों में दंपती को गिरफ्तार किया है।
बंटी और बबली प्रेम विवाह के बाद घर से निकाल दिए गए
अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली की तरह ही कारोबारी के बेटा अश्वनी और उसकी पत्नी रीतू साइबर ठगी करने लगे थे। फर्जी सिम कार्ड से लड़कियों से बातचीत करता था। पत्नी को कभी बहन तो कभी मां बताकर रिश्ते की बात भी कराता था।
एसटीएफ ने बताया कि कल्याणी देवी निवासी अश्वनी की पुराने शहर में होटल और बड़ा मार्केट है। उसने कुछ साल पहले रीतू यादव से प्रेम विवाह कर लिया। इस शादी की परिवार से रजामंदी नहीं मिली तो दोनों अलग रहने लगे। कुछ साल से अश्वनी साइबर ठगी करने लगा। उसने मेट्रिमोनियल साइट्स पर अपना अलग अलग प्रोफाइल बनाया। खुद को जज का बेटा और अंकित इंटर प्राइजेज का मालिक बताया। करीब एक साल पहले मंझनपुर की एक युवती से शादी का प्रस्ताव आया तो वह फोन पर बातचीत करने लगा। शादी का झांसा देकर युवती से पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराया।
युवती ने गहने गिरवी रखकर पैसे दिये। पश्चिम शरीरा की युवती से भी सात लाख ठग लिए। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मोबाइल एप की मदद से यह खेल चल रहा था। कौशाम्बी पुलिस ने रीतू के भाई को पकड़ा लेकिन बंटी-बबली का पता नहीं चला। उनके नामों का खुलासा पर दोनों पर 25-25हजार का इनाम हुआ था। प्रयागराज एसटीएफ ने सोमवार को दंपती को गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





