भारत

अनोखा मामला: कुत्ते- बिल्लियों के लिए बनेगा शमशान घाट...अंतिम संस्कार करेंगे पुजारी 

Kunti Dhruw
22 Dec 2020 6:07 PM GMT
अनोखा मामला: कुत्ते- बिल्लियों के लिए बनेगा शमशान घाट...अंतिम संस्कार करेंगे पुजारी 
x
अभी तक जानवरों के लिए शमशान धाट की कोई व्यवस्था नहीं थी,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अभी तक जानवरों के लिए शमशान धाट की कोई व्यवस्था नहीं थी, परंतु बहुत जल्द दिल्ली के द्वारका में पशुओं के लिए शमशान घाट बनने जा रहा है। अब दिल्ली में घर में पशुओं को पालने वाले लोग उनका अंतिम संस्कार भी करा सकेंगे। आपको बता दें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारका में 'स्मॉल एनिमल क्रिमेटोरियम' का निर्माण कराने जा रहा है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) का दावा है कि ये भारत का पहला 'स्मॉल एनिमल क्रिमेटोरियम' होगा।

700 वर्गमीटर में होगा शमशान घाट का निर्माण
दिल्ली के द्वारका में 700 वर्गमीटप जमीन पर कुत्ते, बिल्ली, बंदर और सूअर का अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट का निर्माण किया जाएगा। इस शमशान घाट में दो तरह के फर्नेस होंगे, एक फर्नेस जिसमें सिर्फ पालतू कुत्तों का शवदाह किया जाएगा वो 150 किलो की होगी। वहीं दूसरी फर्नेस में बिल्ली, बंदर, आवारा कुत्ते, और सूअर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इतने पैसे चुकाने होंगे
इस शमशान घाट में 30 किलो तक के वजन वाले कुत्तों के लिए 2000 रुपये का चार्ज लगेगा। 30 किलो से ज्यादा वजन वाले कुत्तों के लिए 3000 रुपये का चार्ज लगेगा। इसका निर्माण दक्षिणी दिल्ली नगर निगम कराएगा, लेकिन इस घाट का इस्तेमाल दिल्ली के सभी लोग कर सकेंगे।
पुजारी करेंगे अतिम संस्कार
इस शमशान घाट की सबसे खास बात ये है कि यहां पर पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए पुजारी भी होंगे। जिस तरह से मानव का अंतिम संस्कार किया जाता है उसी तरह की व्यवस्था इस घाट में भी की जाएगी।
अस्थियों के रखने की व्यवस्था भी होगी
इस शमशान घाट में अस्थियों को रखने की व्यवस्था भी की जाएगी। जो लोग अस्थि विसर्जन करना चाहते हैं वो अस्थियां वापस ले जा सकेंगे। अस्थियां रखवाने के लिए रैक बनाए जाएंगे।


Next Story