भारत

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बेहोश हुए, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
17 Nov 2022 2:25 PM IST
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बेहोश हुए, मच गया हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सिलीगुड़ी: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ गई. गडकरी पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के दागापुर में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसके बाद पास के अस्पताल से टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. बताया जा रहा है कि शुगर लेवल कम होने के वजह से नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी.
नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में योजनाओं की सौगात देने पहुंचे थे. उन्होंने सिलीगुड़ी में 1206 करोड़ रुपए की लागत वाली 3 एनएच परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद सुकना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक टीम पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया. अब नितिन गडकरी की तबीयत ठीक बताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story