भारत
केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने किया दाहोद लोकोमोटिव रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का दौरा
Shantanu Roy
1 March 2025 9:42 PM IST

x
छग
Gujarat. गुजरात। अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री ने दाहोद स्थित लोकोमोटिव रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का दौरा किया। इस दौरान माननीय रेल मंत्री ने कारखाने का निरीक्षण किया, जिसमें वर्कशॉप में लगे सिम्युलेटर और हाल ही में विकसित 9000 एचपी डब्ल्यूएजी लोकोमोटिव के प्रोटोटाइप का अवलोकन भी शामिल था। यह लोकोमोटिव दाहोद वर्कशॉप में निर्मित सबसे शक्तिशाली लोकोमोटिव्स में से एक है। श्री वैष्णव ने इस लोकोमोटिव के सभी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह प्रोटोटाइप लोको तैयार है और इसका परीक्षण जारी है।
#WATCH गुजरात: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दाहोद में लोकोमोटिव निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/mclnCypYe3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
यह लोकोमोटिव मेक इन इंडिया पहल के तहत निर्मित है और इसे उन्नत कवच तकनीक से सुसज्जित किया गया है। रेल मंत्री ने बताया कि जल्द ही इन लोकोमोटिव्स का निर्यात शुरू होगा, जिससे दाहोद का नाम वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध होगा। साथ ही, इससे दाहोद की पारंपरिक चांदी का भोऱियु और झुलड़ी को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि वर्कशॉप का कार्य अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही माननीय प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। यह वर्कशॉप स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





