भारत

केंद्रीय मंत्री की लव स्टोरी: पहली बार मिले और हो गया प्यार, पढ़े दिलचस्प प्रेम कहानी

jantaserishta.com
30 Nov 2021 6:22 PM IST
केंद्रीय मंत्री की लव स्टोरी: पहली बार मिले और हो गया प्यार, पढ़े दिलचस्प प्रेम कहानी
x
शेयर की ये तस्वीर.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। उनकी पत्नी भी एक पूर्व भारतीय राजनयिक हैं। इंस्टाग्राम पर मसूरी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए हरदीप पुरी 'जब वी मैट' लिखते हैं कि यहीं पहली नजर में हमे प्यार हुआ और हमने जिंदगी भर साथ गुजारने का फैसला लिया। हरदीप पुरी ने अपने मसूरी दौरे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इंस्टाग्राम पर अपना रोमांटिक अंदाज शेयर किया है। अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए हरदीप पुरी ने पुराने दिनों को याद किया। हरदीप पुरी ने कैप्शन में लिखा है, "जब वी मैट... जब हम मसूरी में राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के फाउंडेशनल कोर्स के शुभारंभ पर फिर से मिले। यहीं हम पहली बार मिले, प्यार हुआ हमने साथ रहने का फैसला किया।"
ये तस्वीरें मसूरी के राजसी पहाड़ों से खींची गई हैं। यहीं पर केंद्रीय मंत्री पुरी और उनकी पत्नी ने शादी करने का फैसला किया था। रोचक बात ये है कि हरदीप पुरी ने अपनी तस्वीरों में 'जबवेमेटगैन', 'लवस्टोरी', 'कपलगोल्स', 'ईयरसॉफ्टगेदरनेस' 'टुगेदरएवर', 'रिलेशनशिपगोल्स' और 'लवहर' जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story