भारत
केंद्रीय मंत्री के पति की कार हादसे का हुई शिकार, अस्पताल में भर्ती
jantaserishta.com
27 Sept 2023 2:35 PM IST

x
सड़क हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है.
मिर्जापुर: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल की कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में आशीष के हाथ और पैर में चोट लगी है. बताया जा रहा है कि प्रयागराज से मिर्जापुर जाते वक्त ये सड़क हादसा हुआ. आशीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आशीष पटेल अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री भी हैं.
सड़क हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि आशीष पटेल की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही है. कार के पास भीड़ भी दिख रही है. हालांकि, अभी ये पता नहीं चला है कि आशीष की कार का किससे एक्सीडेंट हुआ.
अनुप्रिया पटेल अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की बेटी हैं. वे वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं. वहीं, आशीष एमएलसी हैं और योगी सरकार में मंत्री हैं. 2017 में अनुप्रिया पटेल ने अपनी मां से मनमुटाव के बाद अपना दल से अलग होकर अपना दल (सोनेलाल) पार्टी बनाई. आशीष पटेल योगी सरकार 2.0 में तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





