भारत

केंद्रीय मंत्री के भाई की कोरोना से मौत...दूसरे भाई की हालत गंभीर...क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

jantaserishta.com
22 May 2021 9:01 AM IST
केंद्रीय मंत्री के भाई की कोरोना से मौत...दूसरे भाई की हालत गंभीर...क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

मुज़फ्फरनगर: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई की कोरोना से मौत हो गई है. साथ ही दूसरे भाई की हालत गंभीर है और वो एम्स में भर्ती हैं. मृतक जितेंद्र बालियान केंद्रीय मंत्री के तेहरे भाई (ताऊ के बेटे) हैं. जितेंद्र हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में गांव कुटबी के प्रधान बने थे. पिछले कई दिनों से वो ऋषिकेश एम्स में भर्ती थे.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का परिवार पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमित हुआ था. अब परिवार में कोहराम मचा हुआ है. केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के करीबियों ने जितेंद्र बालियान की मौत की पुष्टि की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story